देवघर, नवम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और समाज को नशामुक्त बनाना था। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने लोगों के बीच जागरूकता संदेश प्रसारित करते हुए किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की गई। इसके अलावा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा जिले के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी भी की गई। इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से संचालित शराब की भट्ठियों को पूर्ण रूप स...