देवघर, नवम्बर 28 -- Deogarh News: थाना क्षेत्र के दुमदुमी पंचायत अंतर्गत आसनसोल गांव में झाड़ी जंगल श्रेणी की सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर गांव के राहुल कुमार चौधरी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अब तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। राहुल के अनुसार, आसनसोल गांव के 2.16 एकड़ जमीन के एक हिस्से पर गांव के ही दो नामजद द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि इससे पूर्व भी उक्त जमीन पर अतिक्रमण कर पक्का मकान सहित अन्य निर्माण किए गए हैं। बताया कि मामले को लेकर पूर्व में अनुमंडल पदाधिकारी की अनुशंसा पर अंचलाधिकारी, सारठ द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए दो बार दंडाधिकारी की नियुक्ति भी की जा चुकी है। बावजूद आज तक उक्त जमीन को अतिक्रमण म...