Deogarh News: जेसीबी की टक्कर से बाइक चालक चौकीदार की मौत
देवघर, नवम्बर 2 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बेहंगा गांव के समीप जेसीबी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तालझारी थाना क्षेत्र के गहरीटांड गांव निवासी शिबू टुडू के रूप में हुई है। वह तालझारी थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शिबू टुडू को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शिबू टुडू काम से बाइक लेकर बेहंगा गांव की ओर गया था। काम निपटाने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान बेहंगा गांव के समीप तेज गति से आ रहे जेसीबी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.