Deogarh News: जेटेट परीक्षा में मोबाइल मामले की जांच तेज, पुलिस पहुंची परीक्षा केंद्र
देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितोलोढ़िया परीक्षा केंद्र पर मोबाइल के साथ पकड़ी गई महिला अभ्यर्थी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार महिला अभ्यर्थी बबिता सिंह को पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। अब पुलिस इस मामले में मोबाइल के परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचने से लेकर परीक्षा के दौरान उसके इस्तेमाल की संभावनाओं तक की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस परीक्षा केंद्र पहुंची और केंद्र से जुड़े वीक्षकों, कर्मियों तथा अन्य सहयोगियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल मिलने का मामला वॉशरूम जाने के बाद मोबाइल के साथ लौटी थी अभ्यर्थी :- मामला एक नवंबर 2026 की दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.