देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: देवघर। समाहरणालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने पूर्व में स्वीकृत की गई विभिन्न विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की और उनके क्रियान्वयन की प्रगति की वास्तविक स्थिति से अवगत हुए। साथ ही राजस्व संग्रहण पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने डीएमएफटी कलेक्शन की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी संचालित योजनाओं का व्यापक आकलन करते हुए संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया कि शेष बचे हुए सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ और तय समय-सीमा के भीतर जल्द से जल्द प...