देवघर, अक्टूबर 26 -- Deogarh News: समाहरणालय कक्ष में सोमवार को जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला परिवहन और जिला स्तरीय एनसीओआरडी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आमजन की सुरक्षा और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है,और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए डीसी ने जिले में चिन्हित 37 ब्लैक स्पॉट पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालक अभियंता द्वारा 29 स्थलों पर कार्य शुरू होने की पुष्टि के उपरांत, उन्होंने निर्देश दिया क...