देवघर, नवम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं मतदान के अधिकार और कर्तव्यों पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा विद्यालय के कक्षा नवम के छात्र श्रेयस पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा विद्यालय परिवार को विश्वास है कि श्रेयस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: प्रतिय...