देवघर, नवम्बर 7 -- जिला स्तरीय जन-सुनवाई में नौ विद्यालय होंगे शामिल Deogarh News: करौं प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय सोशल ऑडिट को लेकर जिलास्तरीय जन-सुनवाई कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र करौं में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने की। जिला स्तर पर जन-सुनवाई 7 नवंबर को शनिवार आर मित्रा प्लस टू उच्च विद्यालय देवघर में आयोजित की गयी है। जन-सुनवाई में उपविकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक,सोशल आडिट टीम सदस्य उपस्थित रहेंगे। बताया गया कि जिले में जिन विद्यालयों का प्रखंड स्तरीय सोशल ऑडिट हुआ था, वही जिला स्तरीय जन-सुनवाई में भाग लेंगे। बताते चलें कि जन-सुनवाई में प्रखंड से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेड़ो, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोंदली टीला, कन्या मध्य विद्यालय करौं, प्राथमिक विद्या...