देवघर, नवम्बर 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खाने से 35 वर्षीया महिला की हालत गंभीर हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया। हालांकि, कुछ देर बाद उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी। स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। महिला ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया, समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...