देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: समाहरणालय कक्ष में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में जसीडीह, देवघर और बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशनों पर विधि व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और यात्री सुविधाओं के व्यापक विस्तार से जुड़े कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान चर्चा इस दौरान डीसी ने जसीडीह स्टेशन के विस्तार और उच्च स्तरीय यात्री सुविधाओं को लेकर किए जाने वाले कार्यों के साथ ही रोहिणी स्टेशन शुभारंभ कार्यक्रम और बैद्यनाथधाम स्टेशन के जीर्णोद्धार व विस्तार को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबानगरी आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं देना...