देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत जसीडीह समेत आसनसोल मंडल के छह रेलवे स्टेशनों पर सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में कचरे के उचित पृथक्करण, कूड़ेदानों की सफाई और वैज्ञानिक तरीके से अपशिष्ट निस्तारण पर जोर दिया गया। वहीं, आसनसोल स्टेशन पर रेलकर्मियों को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल की ओर से जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज, अंडाल और सिमुलतला स्टेशनों पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान कूड़ेदानों और कचरा संग्रहण स्थलों की सफाई के साथ यात्रियों व कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखने के लिए हरे, नीले, लाल और काले रंग के कूड़ेदानों के उचित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Sah...