देवघर, नवम्बर 2 -- Deogarh News: जसीडीह । जसीडीह शहरी क्षेत्र में सोमवार को बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से 11 केवी बिजली लाइन में कार्य कराने को लेकर शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण फीडर संख्या चार से जुड़े क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11 केवी लाइन बंद रहेगी। इस दौरान दुमका ओवरब्रिज से आदर्श नगर तक एबी केवल का कार्य कराया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले पानी सहित अन्य जरूरी कार्य निपटा लेने की अपील की है। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...