Deogarh News: जसीडीह : सरकारी कुएं में मिला 55 वर्षीय अज्ञात कांवरिया का शव
देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र के सरसा श्यामपघार गांव में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सरकारी कुएं से करीब 55 वर्षीय अज्ञात कांवरिया का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही कुएं के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची जसीडीह पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टा शव करीब पांच-छह दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार सुबह गांव का एक व्यक्ति बकरी चरा रहा था। इसी दौरान उसकी बकरी सरकारी कुएं के पास चली गई। बकरी को कुएं के पास से हटाने के दौरान ग्रामीण को अचानक तेज दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर उसने कुएं में झांककर देखा तो अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। इसके बाद उसने ग्रामीणों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.