देवघर, नवम्बर 12 -- लापता युवती की तलाश में जुटी पुलिस Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से धनतेरस के दिन मधुपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली युवती रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने जसीडीह थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से युवती की खोजबीन करने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि धनतेरस के दिन युवती खरीदारी करने के लिए मधुपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों के यहां उसकी तलाश की गई। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, युवती के पास एक मोबाइल फोन है, जो कभी चालू तो कभी बंद रहता है। काफी मशक्कत के बाद फ...