देवघर, अक्टूबर 31 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर के जलसार पार्क के समीप अज्ञात अपराधी एक व्यक्ति की मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद रांगा मोड़ निवासी पीड़ित प्रदीप कुमार ने थाना पहुंचकर अज्ञात अपराधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि काम समाप्त करने के बाद किराये के मकान लौट रहा था। उसी दौरान जब जलसार पार्क के समीप पहुंचा, तभी अपराधियों ने निशाना बनाया। अपराधी अचानक उसके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता, तब तक अपराधी वहां से काफी दूर निकल चुके थे। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास अपराधी की तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद वह थाना पहुंच मोबाइल छिनतई की घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ...