देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: प्रखंड मुख्यालय सहित इसके आसपास के इलाकों में रविवार की देर रात के बाद से हो रही बारिश के चलते कई गांव की कच्ची सड़क में जलजमाव व कीचड़ फैल गया है। सड़क में कीचड़ फैल जाने से गांव तक आने-जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि रविवार की देर रात के बाद लगातार हुई बारिश के चलते बोगइया, केंदुआटांड़, बीरसिंहडीह, नवासर, टिटिचापर, बड़बाद, ताराटीला आदि गांव तक आने-जाने वाली कच्ची सड़क में जल जमाव और कीचड़ फैल गया है। जिसके चलते इस रास्ते की ओर से गांव तक आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Munger News: बिंद टोला की सड़क पर 10 दिनों से जलजमाव, आवागमन में परेशानी जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। जिसके चलते शाम होते ही मच्छ...