देवघर, नवम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-गोड्डा सड़क मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड़ के समीप गुरुवार सुबह फर्जी पुलिस बन कर अपराधियों ने एक कंटेनर चालक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। अपराधियों ने पहले खुद को पुलिसकर्मी बताकर कंटेनर को रोका और उसमें लदे सामान का कागजात दिखाने को कहा। चालक द्वारा तत्काल कागजात नहीं दिखा पाने पर कार्रवाई का भय दिखाते हुए मामले को रफा-दफा करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने चोपामोड़ के समीप इनोवा कार सवार दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बिना नंबर की चमचमाती इनोवा कार और कंटेनर को भी जब्त कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों क...