Deogarh News: जयकारों व नम आंखों के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई
देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के समापन पर विजयादशमी का पर्व आस्था, श्रद्धा और उल्लास के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले दुर्गोत्सव के बाद विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। हालांकि कई पूजा समितियों की ओर से गुरुवार और शुक्रवार को भी विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान ढोल-नगाड़ों, शंख ध्वनि और मां के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकालकर मां दुर्गा को विदाई दी। वहीं मुख्य बाजार और कजरिया कॉलोनी में आयोजित भगवती जागरण में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देवी भजनों और जयकारों से देर रात तक माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गा पूजा-1पूजा-अर्चन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.