देवघर, सितम्बर 14 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत शिवपुर दलदली निवासी नुनुराम यादव पिता बलदेव यादव द्वारा थाना में आवेदन देकर जमीन विवाद को लेकर भैयाद द्वारा गाली-गलौज व मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें गांव निवासी शक्ति यादव, भक्ति यादव, अजय यादव, लीलामणि देवी सहित 5 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बताया कि उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य को रड से मारकर घायल कर दिया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...