देवघर, सितम्बर 10 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज गांव में इजमाल जमीन पर घर बनाने को लेकर उभरे विवाद में मारपीट की शिकायत की गई है। महाराजगंज निवासी श्यामसुंदर दास ने कहा कि मौजा महराजगंज के जमाबंदी नंबर 26 उनके पूर्वजों के नाम से है। उसका दाग नंबर 606 इजमाल जमीन पर उसके भैयाद के मनोज महरा द्वारा घर बनाया जा रहा था। उसके बारे में पूछताछ करने पहुंचे पीड़ित के साथ आरोपी द्वारा गाली-ग्लौज व बच्चों को मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं बाद में आरोपी द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गयी। मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा गाली-ग्लौज व मारपीट की शिकायत थाने में की गई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...