देवघर, सितम्बर 24 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के कुमहियाबाद गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को पिस्तौल दिखाकर धमकी देने, मारपीट और चांदी की चेन व दो हजार रुपए छीन लिए गए हैं। घटना को लेकर कुमहियाबाद निवासी लालू राणा ने देवीपुर थाना में आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: घर घुसकर मारपीट, लूटपाट, 4 नामजद समेत 10 पर प्राथमिकीघटना का विवरण आवेदन में लालू राणा ने बताया है कि 19 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह कुमहियाबाद के कलवर्ट के पास बैठा था। उसी दौरान अमजोरा निवासी डब्लू यादव टोटो से वहां पहुंचा और कथित रूप से पिस्तौल निकालकर कनपटी पर रख दी। आरोप है कि डब्लू यादव ने जमीन विवाद में दूसरे पक्ष का साथ देने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी।आरोपियों की पहचान प...