देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलियादह गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी सुनील कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया गया। आरोपी पर जमीन विवाद में एक व्यक्ति के माथे पर कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने, उसकी पत्नी के साथ मारपीट और छिनतई का आरोप है। इस मामले में बलियादह गांव निवासी पुरणी देवी ने मोहनपुर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी थी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, अभद्रता, पांच पर प्राथमिकी दर्ज शिकायत के अनुसार पुरणी देवी के पति तारणी मंडल 19 नवंबर 2025 की ...