देवघर, सितम्बर 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया टोला पुरनाडीह में जमीन पर मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में पीड़ित बलराम मंडल के आवेदन पर कुंडा थाना में पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बलराम मंडल ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को अपने परिवारजनों के साथ अपनी जमीन पर मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई करा रहे थे। उसी दौरान पुलिस पहुंची और जमीन संबंधित कागजात देखने के बाद काम करने की बात कही। पीड़ित के अनुसार, बाद में करीब 11 बजे नीरज मंडल, सूरज मंडल, लखन मंडल, गंगा देवी समेत 10 से 15 अन्य लोग कथित रूप से हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और विवाद शुरू हो गया।

घटना का विवरण आरो...