Deogarh News: जमीन पर जबरन पीलर गाड़ा, तीन पर प्राथमिकी
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में हिस्से की जमीन पर जबरन पीलर खड़ा करने और विरोध करने पर दो महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप में रिखिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता रिंकु देवी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार उदयपुरा निवासी रिंकु देवी ने आरोप लगाया है कि 29 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे तीन लोग उसके हिस्से की जमीन पर जबरन पीलर खड़ा कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर उन्हें रोकने व काम बंद करने के लिए वहां पहुंची। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-ग्लौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। उसे बचाने के लिए उसकी गोतनी रीना देवी पहुंची तो आरोप है कि उसके साथ भी लाठी से मारपीट की गई। घटना के समय घर के पुरुष सदस्य बाहर होने की बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.