देवघर, जुलाई 16 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पछियारी कोठिया गांव में निजी जमीन की घेराबंदी के दौरान 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और मारपीट की घटना को लेकर कमला कपूर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी जमाबंदी वाली जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था। उसी दौरान गांव के पिंटू यादव, विकास यादव, इल्टू यादव, नकुल यादव, चंदन यादव, कौशल यादव, गुड्डू यादव, सुकर यादव, नंदलाल यादव, नितेश यादव, सुमन यादव समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और मजदूरों के साथ गाली-ग्लौज कर काम बंद करा दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: जमीन पर कब्जे की नीयत से दीवार तोड़ी, केस दर्ज आरोप है कि मारपीट के दौरान 7,500 रुपए नकद छीन लिए गए तथा घ...