Deogarh News: जन्माष्टमी को लेकर राधा-कृष्ण मंदिर में बढ़ी चहल-पहल
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर बंदाजोरी गांव के काफी पुराना एवं जागृत राधा-कृष्ण मंदिर में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। लोग अहले सुबह से ही मंदिर में भगवान की पूजा-पाठ कर रहे हैं। मंदिर परिसर एवं भगवान को फूलों से पूरी तरह सजाया गया है। प्रत्येक साल की भांति इस साल भी जन्मोत्सव को लेकर यहां जागरण कार्यक्रम के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। गांव एवं आसपास के लोगों के रात भर जागरण से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है। इस संबंध में मंदिर समिति सह व्यवस्थापक जयराम सिंह, दिलीप सिंह, अशोक सिंह, कामदेव सिंह परमा सिंह व रामनारायण आदि द्वारा बताया गया कि रात में विधि विधान के साथ भगवान की पूजा पंडित लाडु गोपाल तिवारी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.