देवघर, अक्टूबर 9 -- जनता दरबार में समस्याओं की सुनवाई Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिला स्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भूअर्जन, विभिन्न अंचल व शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा। साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त कि...