देवघर, नवम्बर 8 -- बहंगी गांव में आत्महत्या की घटना Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। चितरा थाना क्षेत्र के बहंगी गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गंगाधर कोल के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस की आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतक के मामा राजेश कुमार ने बताया कि गंगाधर पहले भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। हालांकि, हर बार आसपास के लोगों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई थी। बताया कि गंगाधर को जुआ और शराब की लत थी। इस वजह से उसके पास मौजूद सारे रुपए खत्म हो गए थे। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान रहता था। मामा के अनुसार, इस बार गंगाधर घर...