देवघर, जुलाई 9 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, ठगी और छिनतई के पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार वर्ष- 2025 में आरोपी ने एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से दो लाख रुपए ठग लिए थे। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया था, वहां कमरे का दरवाजा बंद कर गलत नीयत से पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर गले से चांदी की चेन और दो हजार रुपए नकद छीनकर फरार हो गया था। घटना के बाद से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...