देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र की एक युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों संदिग्ध युवक शिवराम झा चौक के आसपास का बताया जा रहा है। युवती से छेड़खानी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। फिलहाल घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के शक में पांच संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके...