देवघर, सितम्बर 29 -- Deogarh News: प्रखंड कार्यालय परिसर में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में अध्ययनरत कक्षा आठवीं के मध्य विद्यालय मारगोमुंडा और मध्य विद्यालय नोनियाद के छात्र- छात्राओं के बीच मंगलवार को प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह बीटीएम विवेक कुमार भारती ने साइकिल का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करने से सुदूर ग्रामीण इलाकों से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी। सरकार द्वारा इसी उद्देश्य से साइकिल का वितरण किया जाता है। कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 1829 छात्र-छात्राओं के बीच उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरित किया जाना है, जिसके तहत करीब 90 फीसदी साइकिल का वितरण किया जा चुका है। मौके पर मध्य विद्यालय मारगोमुंड...