देवघर, अक्टूबर 9 -- छात्राओं का आर्मी कैंप शैक्षणिक भ्रमण Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। छात्राओं में देशप्रेम, आत्मविश्वास एवं भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को इनर Wheel क्लब ऑफ देवघर, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। इस दौरान क्लब की ओर से हिंदुजा हॉस्पिटल दर्दमारा में आयोजित आर्मी कैंप में स्कूली छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी देखने का अवसर मिला। यह अनुभव छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी रहा। क्लब की अध्यक्ष डॉ.ममता किरण ने कहा कि इस प्रकार का शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन बालिकाओं में नई च...