देवघर, सितम्बर 25 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर के भगवान टॉकीज के समीप स्थित मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी गणेश कुमार बताया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से चोरी का सामान भी बरामद किया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और घटना के करीब 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घर में छापेमारी की गई, जहां से चोरी की गई द...