देवघर, जुलाई 20 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के संदेह में लोहे व टीन स्क्रैप से लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मोहनपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुरेश कुमार रमानी को 18 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वरीय अधिकारियों से गुप्त सूचना मिली कि गोड्डा की ओर से चोरी का लोहा लादकर एक मालवाहक ट्रक देवघर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई सुरेश कुमार रमानी पुलिस बल के साथ सरकारी वाहन से जयपुर मोड़ पहुंचे और वहां वाहन जांच अभियान शुरू किया। करीब शाम 6.30 बजे गोड्डा की ओर से लाल रंग का टाटा कंपनी...