देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: नगर थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेशी कर न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया । उक्त बातें कि जानकारी एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी । बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उन लोगों की निशानदेही पर चोरी गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। बरामद सामान में गलाए गए चांदी के पायल के टुकड़े तथा एक सोने की कानबाली शामिल है। पुलिस ने मामले में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। उन्होने यह भी बताया कि नगर थाना क्षेत्र के पुरंदाहा राजेन्द्र नगर मोहल्ला में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शु...