देवघर, अगस्त 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो युवकों और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। सभी को देवघर लाकर नगर थाना में रखा गया है, जहां उनसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

पुलिस की कार्रवाई सूत्रों के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले थे। घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस की जा...