Deogarh News: चितरा : चार दिनों से लापता युवक का शव कुएं में मिला
देवघर, अगस्त 23 -- Deogarh News: चितरा/देवघर, प्रतिनिधि। चितरा थाना क्षेत्र के श्रीडांगाल गांव में चार दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव घर से करीब 700 मीटर दूर एक कुएं से रविवार को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक उसी गांव का निवासी शमशेर अंसारी, पिता- फुरकान अंसारी है। जानकारी के अनुसार शमशेर अंसारी पिछले चार दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। सगे- संबंधी के अलावे गांव व आसपास खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल पा रहा था। उसी बीच रविवार दोपहर घर से कुछ दूर अवस्थित एक सिंचाई कूप में युवक का शव पानी में होने की जानकारी मिली। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दो दिनों से लापता युवक की कुएं में मिली लाश सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी। उसके बाद घटना की जानकारी चितरा थाना प्रिय रंजन कुमार को दी गयी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.