Deogarh News: चितरा : करमा पूजा आज, तैयारियां पूरी
देवघर, सितम्बर 22 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माने जाने वाले प्रकृति पर्व करमा पूजा को लेकर चितरा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पर्व को लेकर ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: भाई-बहन के प्रेम का करमा त्योहार आज, तैयारियां पूरीकरमा पूजा की तैयारियां विभिन्न गांवों व टोला-मोहल्लों में करमा पूजा के लिए अंतिम तैयारी पूरी हो गई है। करमा पूजा के अवसर पर बहनें परंपरागत रीति-रिवाज के साथ करम डाल की स्थापना कर पूजा-अर्चना करेंगी। महिलाएं एवं युवतियां विशेष रूप से इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं। पूजा के दौरान करम देवता की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बहनें अपने भाईयों के दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.