देवघर, नवम्बर 17 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा व भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर चितरा के सोना पोखर स्थित छठ घाट एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। सोमवार सुबह सूर्योदय से पूर्व ही छठ व्रती व श्रद्धालु पारंपरिक छठ गीत गाते हुए सूप, डाला, फल, ठेकुआ एवं पूजन सामग्री के साथ घाटों पर पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अर्घ्य अर्पण के साथ श्रद्धा व भक्ति के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन देखते ही देखते पूरा व...