Deogarh News: चितरा : इमली पेड़ के नीचे मोबाइल चला रहे किशोर पर वज्रपात
देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: चितरा। थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे रिमझिम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के समीप इमली के पेड़ के नीचे बैठे दो किशोर वज्रपात की चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में रामरेश किस्कू के 16 वर्षीय पुत्र देव कुमार किस्कू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्योधन किस्कू के 17 वर्षीय पुत्र कालाचांद किस्कू झुलस गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को तत्काल बरजोरी अवस्थित निजी क्लिनिक पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने देव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल कालाचांद का इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Banka News: तेज गर्जना के बीच अचेत हुआ आठ वर्षीय किशोर, मौतघटनाक्रम जानकारी के अनुसार दोनों किशोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.