देवघर, सितम्बर 18 -- Deogarh News: जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को डीसी के समक्ष रखा। साथ ही डीसी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 53 फरियादियों को मिला न्याय का भरोसासमस्याओं का त्वरित निवारण वहीं जनता दरबार के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, झारखंड मुख्यमंत्...