देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: चितरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरा-दुलदुली मोड़ मुख्य सड़क पर कटहरा जंगल के समीप बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब चावल लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। हालांकि ट्रक को काफी क्षति पहुंची है। जानकारी के अनुसार एफसीआई का चावल मधुपुर में लोड कर ट्रक जामताड़ा की ओर जा रहा था। उसी दौरान कटहरा जंगल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को बचाने के क्रम में ट्रक का एक पहिया सड़क से नीचे उतर गया। उसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे वन विभाग द्वारा पूर्व में की गई ट्रेंच कटिंग के गड्ढे में पलट गया। यह भी पढ़ें- Mathura News: हाईवे पर ट्रॉला की भिड़ंत से ट्रक पलटा, बिखरे खजूर दुर्घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना क...