देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: चितरा, प्रतिनिधि। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप के समक्ष यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में रविवार को प्रथम पाली के दौरान चार सूत्री मांगों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान यूनियन नेताओं एवं कोयला मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को अविलंब पूरा करने की आवाज बुलंद की।

मांगों का विवरण गेट मीटिंग में मजदूरों ने 12वें वेतन समझौते (वेज बोर्ड) को अविलंब लागू करने, संडे ड्यूटी में कटौती बंद करने, लंबित प्रोन्नति देने तथा पे-स्लिप की उपलब्धता पर विसंगतियों को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई। मजदूरों ने कहा कि लंबे समय से उनकी जायज मांगें लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

यूनियन की प्रतिक्रिया मौके पर एटक सचिव पशुपति कोल ने कहा कि कोयल...