देवघर, नवम्बर 8 -- मिट्टी के दीयों की घटती मांग Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। दीपावली पर घर-आंगन को रोशन करने की सदियों पुरानी परंपरा में मिट्टी के दीयों का खास महत्व रहा है। लेकिन बदलते समय के साथ बाजार में चाइनीज झालरों और रंग-बिरंगे सजावटी सामानों की बढ़ती चमक ने मिट्टी के दीयों की मांग को काफी प्रभावित किया है। इसका नजारा शनिवार को बैद्यनाथपुर चौक पर देखने को मिला। यहां मिट्टी के दीये बेचने पहुंचे दुकानदार दिनभर ग्राहकों की राह देखते रहे, लेकिन शाम तक उनकी उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हो सकी। स्थिति यह रही कि शाम पांच से छह बजे तक कई दुकानदार एक हजार दीये भी नहीं बेच पाए। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से ही बैद्यनाथपुर चौक पर मिट्टी के दीयों की दुकानें सजनी शुरू हो गई थीं। दुकानदारों को उम्मीद थी कि दीपावली को लेकर दोपहर बाद बाजार में ख...