Deogarh News: चपरिया-बधना जोड़ामो के बीच 2.47 करोड़ का पुल
देवघर, नवम्बर 28 -- Deogarh News: मधुपुर। सूबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की अनुशंसा पर करौं प्रखंड को बड़ी सौगात मिली है। टेकरा और कसैया पंचायत के ग्राम चपरिया-बधना जोड़ामो के बीच जोरिया पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण को ग्रामीण कार्य विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पुल के लिए 2 करोड़ 47 लाख 58 हजार 300 स्वीकृत हुए हैं। प्रस्तावित पुल की लंबाई 45.33 मीटर होगी। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश में स्वीकृति दी गई है। मंत्री हफीजुल हसन ने इस योजना की अनुशंसा की थी। पुल बनने से बरसात में जोरिया के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी दूर होगी। विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों सहित आसपास के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मधुपुर विधानसभा में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.