देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: देवघर। बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के कोडनो गांव में विषपान करने से एक महिला की मौत हो गई। गंभीर हालत में महिला को मंगलवार को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया। वहीं, मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी को जहर खिला कर मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचनामा किया। उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका राखी कुमारी के पिता- सरोज यादव ने बताया कि वर्ष- 2024 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी विजय यादव के साथ करायी थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता...