Deogarh News: चंदनाठाढ़ी मोड़ : बिना सिग्नल का मर्जर पॉइंट, हर पल हादसे का खतरा
देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: देवघर-दुमका राष्ट्रीय राजमार्ग-114-ए पर मोहनपुर थाना क्षेत्र का चंदनाठाढ़ी मोड़ सड़क सुरक्षा की अनदेखी का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। यहां दो ग्रामीण सड़कें सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ती हैं, लेकिन मर्जर पॉइंट पर सड़क सुरक्षा के न्यूनतम मानकों का भी पालन नहीं किया गया है। न तो वाहन चालकों को सतर्क करने वाला कोई चेतावनी बोर्ड लगा है, न दिशा बताने वाला तीर का निशान, ना रंबल स्ट्रिप और ना ही सड़क पर लेन मार्किंग। ऐसे में लोकल सड़क से आने वाले वाहन सीधे तेज रफ्तार हाईवे ट्रैफिक में प्रवेश करते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हिन्दुस्तान पड़ताल में पाया गया कि चंदनाठाढ़ी मोड़ से लतासरे समेत आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग देवघर, दुमका, गोड्डा और आसपास के क्षेत्रों की ओर इसी रास्ते से आवागम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.