देवघर, जुलाई 17 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा हटिया से बाइक चोरी कर ली गई है। बांक गांव निवासी चंदन कुमार ने जानकारी दी है कि 9 जुलाई की शाम करीब 4 बजे हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 15 एके -8160 से घोरमारा हटिया गया था। हटिया परिसर में बाइक खड़ी कर लॉक कर सब्जी खरीदने गया। कुछ देर बाद जब सब्जी खरीदकर वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: स्मार्ट बाजार के बाहर से बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...