देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा-लातासारे मोड़ स्थित दुकान विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दुकानों में तोड़फोड़, किरायेदारों के साथ मारपीट तथा महिलाओं और एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप है। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गई। वहीं, इलाके में किसी प्रकार की पुनः अप्रिय घटना न हो, इसके लिए एक होमगार्ड जवान की नियुक्ति कर दी गई है। स्था...