Deogarh News: घोरमारा नीचे टोला में छापेमारी, संदिग्ध बाइक जब्त
देवघर, नवम्बर 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा नीचे टोला में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक बाइक जब्त की है। पुलिस बाइक को संदिग्ध मानकर उसकी जांच कर रही है। हालांकि मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। सूत्रों ने बताया कि इलाके में साइबर अपराध से जुड़े संदिग्ध युवकों के जुटने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। छापेमारी के दौरान एक बाइक पुलिस के हाथ लगी, जिसे जब्त कर थाना लाया गया। अब बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर, मालिकाना हक और अन्य कागजात की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक का किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.